shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी सरकारी बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा की परियोजना की हुई शुरुआत

1 min read

आसनसोल :दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा करने की परियोजना का आज आसनसोल एसबीएसटीसी बस डिपो से उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी बाराबनी के विधायक अरिजीत राय के अलावा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे आज से पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल में भी सरकारी बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा परियोजना की शुरुआत की गई इस बारे में जब हमने कृष्णेंदू मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही राज्य की महिलाओं से वादा किया गया था कि सरकारी बस में उनके लिए निशुल्क यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी आज से उस परियोजना को लागू किया गया उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो वादा करती है उसे पूरा किया जाता है उन्होंने कहा की ठीक इसी प्रकार अन्नपूर्णा भंडार का वादा भी पुरा किया जाएगा। भाजपा विधायक ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रयासों से बहुत जल्द सोनार बांग्ला निर्माण का सपना पूरा हो जाएगा वहीं अरिजीत राय ने कहा कि आज पूरे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन है भाजपा सरकार द्वारा आज बंगाल की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है और उसे कार्यान्वित किया गया इससे बंगाल की करोड़ों महिलाएं लाभान्वित होगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों से जो वादा करती है उसे पूरा करती है चुनाव से पहले जो भी वादे किए गए थे एक-एक करके हर वादे को पूरा किया जाएगा वहीं जब हमने इस बारे में आसनसोल कोर्ट की मैरिज रजिस्टार तुली बोस से बात की तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जो फैसला लिया गया है वह ऐतिहासिक है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित भाजपा को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह फैसला लिया है उससे बहुत से परिवारों की महिलाओं को अपना सपना पूरा करने में सहायता मिलेगी उन्होंने कहा कि आज भी ऐसी कई महिलाएं हैं जिनको अपने घरों से वह सहयोग या समर्थन नहीं मिलता जिस वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाती लेकिन इस तरह से अगर सरकारी बस में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होती है तो बहुत सी महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगी वही एसबीएसटीसी के आसनसोल डिपो के प्रभारी से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का प्रावधान रखा गया है फिलहाल महिलाएं वोटर कार्ड आधार कार्ड आयुष्मान भारत कार्ड जैसे परिचय पत्र दिखाकर यात्रा कर सकती हैं जिन परिचय पत्रों में तस्वीर लगी रहती है उनको दिखाकर फिलहाल यात्रा किया जा सकता है इसके बाद वीडियो तथा एसडीओ कार्यालय से महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे फिर महिलाएं स्मार्ट कार्ड के जरिए सरकारी बस में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं उन्होंने कहा कि आज लगभग 15 महिलाओं ने इस परियोजना का लाभ उठाया और सब सरकार की इस महल से काफी खुश दिखाई दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page