shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा पार्षद पार्थो घोष ने कब्रिस्तान की जमीन पर टीएमसी पार्टी कार्यालय बनाने का लगाया आरोप

1 min read

रानीगंज :रानीगंज के भाजपा विधायक पार्थो घोष ने आरोप लगाया है रानीगंज के 35 नंबर वार्ड में कब्रिस्तान के अंदर टीएमसी का एक पार्टी ऑफिस है भाजपा विधायक ने कहा कि यह बड़े अफसोस और हैरानी की बात है कि जिस अल्पसंख्यक समुदाय का रहनुमा बनने का दावा टीएमसी करती है उनके कब्रिस्तान की जमीन को भी यह पार्टी नहीं छोड़ रही है और जमीन पर अवैध कब्जा करके अपना पार्टी ऑफिस बनाया गया है भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा अब इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्होंने पार्टी ऑफिस से जुड़े सभी को स्पष्ट निर्देश दे दिया कि वह अपने आप कब्रिस्तान की जमीन से पार्टी ऑफिस को हटा लें अन्यथा प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी इसे लेकर जब हमने अख्तरी खातून से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर वह पार्टी ऑफिस कब्रिस्तान की जमीन पर बनी हुई है तो उन्हें उसे कार्यालय को वहां से हटाने में कोई आपत्ति नहीं है पार्षद ने कहा कि वह खुद पार्टी ऑफिस के अंदर जो भी सामान रखा हुआ है उसे निकलवाके ऑफिस की चाबी भाजपा विधायक के हाथों में सौंप देंगी वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पता नहीं था कि जिस जमीन पर पार्टी कार्यालय बना हुआ है वह कब्रिस्तान की जमीन है इस पर टीएमसी पार्षद ने कहा कि उन्हें इस बात का पता नहीं था उन्होंने कहा कि जिस पार्टी कार्यालय की बात कही जा रही है वह 2011 से पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का कार्यालय हुआ करता था 2011 में परिवर्तन के बाद टीएमसी द्वारा इसको अपने कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है उसके बाद 2018 में वह टीएमसी में आई और इसके उपरांत पार्षद बनने के बाद वह भी इस पार्टी ऑफिस से लोगों के काम कर रहीं हैं उन्होंने कहा कि अगर सच में पार्टी ऑफिस कब्रिस्तान की जमीन पर है तो वह उसे खाली कर देंगी और अपने पार्षद के कार्यकाल के जो कुछ महीने बाकी है उस दौरान अपने घर से लोगों की सेवा करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page