घांटी गली में दुकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के घांटी गली इलाके में आज एक दुकान के मालिकाना को लेकर दो व्यक्तियों में विवाद छिड़ गया जानकारी के मुताबिक यहां पर वर्षों से एक व्यक्ति अपनी दुकान चलाते थे लेकिन दुकान जिस व्यक्ति की थी उन दुकान मालिक ने पूरे भवन को नए सिरे से बनाया पूरे भवन में 22 दुकानदार थे जिसमें से 21 दुकानदारों को भवन को नए सिरे से बनाने के बाद दुकान मिल गई लेकिन जिस व्यक्ति के साथ विवाद पैदा हुआ उसे अपनी मनपसंद जगह पर दुकान नहीं मिली इस बीच भवन के फिर से बनने के बाद मकान मालिक ने उस दुकान को एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया आज पुराना दुकानदार जब आया तो वह उसी दुकान को लेने की बात पर अड़ गया इस वजह से नए दुकानदार के साथ पहले उसकी बहस हुई बाद में विवाद काफी बढ़ गया। आखिरकार आसपास के दुकानदारों ने हस्तक्षेप किया आसनसोल साउथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को साउथ थाना बुलाया












