अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के खिलाफ आसनसोल में टीएमसी का धरना प्रदर्शन
1 min read
आसनसोल :कल कोलकाता के सोनारपुर इलाके में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल में कोर्ट के पास घड़ी मोड़ के निकट गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दिया. इस मौके पर आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, जामुड़िया के पूर्व विधायक हरे राम सिंह समेत बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और पदाधिकारी मौजूद थे. विधान उपाध्याय ने कहा कि कल जिस तरह से अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया, वह बेहद निंदनीय है. अभिषेक बनर्जी इस राज्य के नहीं बल्कि पूरे देश के बड़े नेता हैं फिर भी उन पर हमला हो गया इससे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है और आम आदमी कितना असुरक्षित है, उन्होंने कल की घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया












