shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बंगाल के भाजपा सरकार की नई पहल निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल जिला अस्पताल में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से पूरे राज्य में एचपीवी के निशुल्क टीकाकरण परियोजना की शुरुआत की गई आज के कार्यक्रम के दौरान 14 और 15 साल की लड़कियों को निशुल्क टीका दिया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जमुरिया के विधायक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बिजन मुखर्जी आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सहित अस्पताल के तमाम डॉक्टर नर्स और चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे यहां पर 14 तथा 15 साल की लड़कियों को एचपीवी टीकाकरण परियोजना के तहत टिका दिया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि वह खुद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है वह जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा जो कैंसर महिलाओं में होता है वह स्तन कैंसर है इसके बाद सर्वाइकल कैंसर की संख्या भी बहुत ज्यादा होती है इस टीकाकरण परियोजना के जरिए लगभग 98% सर्वाइकल कैंसर के मामलों को होने से पहले ही रोका जा सकता है इसलिए केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से आज से पूरे प्रदेश में इसकी शुरुआत की जा रही है आसनसोल में आसनसोल जिला अस्पताल से इसकी शुरुआत की गई उन्होंने कहा कि वह खुद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं इसलिए वह जानते हैं कि यह लड़कियों और महिलाओं के लिए कितना जरूरी है उन्होंने कहा कि अभी जो टिका दिया जा रहा है उसे 9 साल से लेकर 45 साल तक की लड़कियां और महिलाएं ले सकतीं हैं उन्होंने कहा कि यह बहुत ही फायदेमंद है और इस टीकाकरण अभियान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद दिया। वही आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा की नई सरकार और नए मुख्यमंत्री के राज में बहुत कुछ नया होगा और यह टीकाकरण की परियोजना उसकी एक बानगी है उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यहां के डॉक्टर और चिकित्सा कर्मियों को बता दिया है कि नहीं सरकार आम जनता को चिकित्सा सेवा देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है इसके लिए उन्हें हर संभव प्रयास करना होगा और जहां कहीं पर भी उन्हें कोई परेशानी हो रही है उसके बारे में तुरंत वह सरकार को तथा सरकार के प्रतिनिधियों को बताएं उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा लेकिन आम जनता को दी जाने वाली चिकित्सा सेवा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page