सरकारी कुआं क्षेत्र में गंदगी तथा गौवंश की दयनीय स्थिति पर श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति ने जताई चिंता
1 min read
आसनसोल :श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति की तरफ से लगातार आसनसोल बाजार के विकास के लिए आवाज उठाया जाता रहा है इस बार संगठन के सदस्यों ने आसनसोल बाजार के बेहद महत्वपूर्ण स्थान सरकारी कुआं क्षेत्र को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम के मेयर से इस क्षेत्र की तरफ ध्यान देने की मांग की है संगठन के सदस्यों का कहना है कि सरकारी कुआं क्षेत्र में गौवंश की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है क्योंकि यहां पर पूरे बाजार का कचरा खुले में फेंका हुआ रहता है जिसमें प्लास्टिक और सड़ी गली हानिकारक चीजें भी रहती हैं गाय और सांड उन्हीं चीजों को खाने को मजबूर हो जाते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति द्वारा इस विषय को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है उन्होंने कहा कि गोवंश सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है लेकिन जिस तरह से उन्हें कचरा और अन्य हानिकारक चीजें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है यह बेहद कष्ट दायक है इसके लिए उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मांग की है कि सरकारी कुआं क्षेत्र की नियमित और समयबद्ध पद्धति से साफ सफाई की जाए कचरे को खुले में ना फेंका जाए इसके अलावा उन्होंने गोवंश की सुरक्षा के लिए स्थाई समाधान करने की भी नगर निगम से मांग की है और उन्होंने मेयर से इस विषय को गंभीरता से देखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा तथा अपने वातावरण को स्वच्छ रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है और उन्हें आशा है कि नगर निगम इस दिशा में अपना दायित्व जरूर निभाएगा।












