पार्वती ग्रुप की एक और नई पहल शांतिनिकेतन में सोनाझुरिर अड्डा नामक नया रिजॉर्ट
1 min read
बीरभूम :विशिष्ट उद्योगपति सचिन राय के नेतृत्व में हमेशा पार्वती ग्रुप ने अपने दायरे को बढ़ाने का प्रयास किया है ताकि न केवल उनके ग्रुप का दायरा बढ़ता रहे बल्कि वह समाज में निरंतर ऐसा कुछ करते रहें जिससे कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए भी कुछ सार्थक किया जा सके। इसी कड़ी में बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में एक नया रिजॉर्ट सोनाझुरिर अड्डा खोला गया है बेहद खूबसूरत परिवेश में कोपाई नदी के किनारे इस रिजॉर्ट को बनाया गया है इसके बारे में जब हमने पार्वती ग्रुप के कर्णधार सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पार्बती ग्रुप ने शांतिनिकेतन में कोपई नदी के किनारे सोनाझुरीर अड्डा नामक एक खूबसूरत रिसॉर्ट बनाया है। उन्होंने कहा कि यह नयी पहल विकास और आतिथेयता की पार्वती ग्रुप की यात्रा में एक और मील का पत्थर है। उन्होंने अपने सभी मित्रों, शुभचिंतकों और सहयोगियों को इस रिसॉर्ट में आने और इस अद्भुत गंतव्य की शांत सुंदरता, आराम और आतिथेयता को अनुभव करने के लिए हार्दिक रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि पार्वती ग्रुप हमेशा अपने अतिथियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहा है और शांतिनिकेतन का यह नया गंतव्य भी अपने इस परंपरा के निर्वहन के लिए अपने अतिथियों की प्रतीक्षा कर रहा है।












