बाल्टोरिया में रेलवे द्वारा नोटिस पाने वाले लोगों को साथ लेकर कांग्रेस पहुंचे डीएम ऑफिस
1 min read
आसनसोल :कुल्टी विधानसभा के बल्टोरिया इलाके में रेलवे की जमीन पर रह रहे लोगों को रेलवे ने बेदखली का नोटिस जारी किया है. रेलवे ने कहा है कि अगर वे खुद नहीं हटें तो उनके घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया जाएगा, कुछ दिन पहले एक ऑपरेशन चलाया गया था, आज बाल्टोरिया इलाके के ये लोग कांग्रेस के नेतृत्व में आसनसोल जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन दिया. उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इन लोगों के साथ मानवीय व्यवहार करने का अनुरोध किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा के यह सही है कि बाल्टोरिया में यह लोग रेलवे के जमीन पर रह रहे हैं लेकिन उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है इस वजह से किसी तरह उस जमीन पर रहकर यह अपनी जिंदगी काट रहे हैं उन्होंने कहा कि यह लोग रेलवे के जमीन पर लंबे समय से रह रहे हैं अब अगर अचानक उनके लिए दूसरा इंतजाम किए बिना हटा दिया गया तो यह लोग कहां जाएंगे इसलिए उन्होंने रेलवे तथा सरकार से उनके बारे में मानवीय होकर सोचने का अनुरोध किया वहीं कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि यह लोग भले ही रेलवे की जमीन पर रह रहे हैं लेकिन इन लोगों ने कोई महल नहीं बनाए हैं यह मिट्टी के घरों में रह रहे हैं और रेलवे तथा सरकार से उनकी कोई बहुत ज्यादा मांग नहीं है यह कह रहे हैं कि इनको अगर हटाना है तो उनके लिए एक दूसरा मिट्टी का घर ही दे दें उसके बाद उन्हें हटाए कांग्रेस नेता ने कहा कि बराकर में बाजार इलाके में अवैध रूप से कई निर्माण किए गए हैं लेकिन सरकार का उस तरफ कोई ध्यान नहीं है अगर बुलडोजर चलाना है तो सिर्फ गरीबों पर चलाए जा रहा है लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि उन्हें गरीबों के साथ खड़े रहना है इसलिए कांग्रेस इन लोगों के साथ खड़ी है और उनके साथ इस तरह का बर्ताव होने नहीं देगी वहीं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के जुझार कांग्रेस नेता रवि यादव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद की गई है और आज भी वह यही करने के लिए आए हैं जिस तरह से रेलवे द्वारा यहां से लोगों को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है यह सोचना होगा कि यह लोग कहां जाएंगे उन्होंने कहा कि बाल्टोरिया में रेलवे की जमीन पर जो लोग रह रहे हैं वह एससी एसटी वर्ग के लोग हैं बहुत से लोगों का घर तोड़ भी दिया गया है वह किसी तरह प्लास्टिक का तंबू बना कर रह रहे हैं अगर उनके साथ कोई दुर्घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा इसके साथ ही उन्होंने कुल्टी के विधायक पर भी प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव से पहले वह खुद इन लोगों के पास गए थे और आश्वासन दिया था कि इन्हें बिना पुनर्वास के हटाया नहीं जाएगा और आज इन पर बुलडोजर चलाने के धमकी दी जा रही है लेकिन विधायक जी का कोई अता पता नहीं है












