shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बर्नपुर में हाकरों को हटाने को लेकर ईसको के नोटिस के खिलाफ सीपीएम के नेतृत्व में हाकरों का ईसको टाउन आफिस के सामने प्रदर्शन

1 min read

बर्नपुर :आज सीपीएम नेत्री शिल्पी चक्रवर्ती के नेतृत्व में बर्नपुर में ईसको के टाउन कार्यालय का घेराव किया गया. यहां बर्नपुर के विभिन्न इलाकों से आये हाकर मौजूद थे. इन हाकरों को तीन दिन का नोटिस दिया गया है। ईसको ने बता दिया है कि अगर यह हाकर खुद से नही हटते तो ईसको के अधिकारी बुलडोजर के सहारे जमीन खाली कराएंगे। शिल्पी चक्रवर्ती ने कहा कि ये हाकर पिछले कई वर्षों से यहां अपना व्यवसाय कर रहे हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अगर इन्हें पुनर्वास किए बिना हटा दिया गया, तो इतने सारे परिवार सड़क पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह इलाका आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत आता है इस बार उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था वह वर्तमान मंत्री अग्निमित्रा पाल से चुनाव हार गई थी लेकिन वह मंत्री से अनुरोध करना चाहती हैं कि वह खुद भी एक महिला है इसलिए वह किसी का घर टूटने का दर्द अच्छे से समझ सकती है यही वजह है कि वह अग्निमित्रा पाल से अनुरोध कर रही हैं के लोगों के रोजगार पर इस तरह से कुठाराघात ना करें इन गरीब दुकानदारों के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है जिससे वह रोजगार कर सके सरकार ने उनके लिए रोजगार का इंतजाम नहीं किया है इसलिए किसी तरह यह रास्ते के किनारे बैठकर दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं अगर वह भी इसे छीन लिया जाए तो यह लोग कहां जाएंगे उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनके लिए रोजगार के वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए जाते इन्हें हटाने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि ईसको का आधुनिकीकरण हो रहा है लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जाती अगर यहां के युवाओं को रोजगार मिले तो यह लोग रास्ते के किनारे दुकान नहीं लगाएंगे शिल्पी चक्रवर्ती ने कहा वह विकास के खिलाफ नहीं है लेकिन इन दुकानदारों के बारे में भी मानवीय होकर सोचना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page