कुछ देर की बारिश में आसनसोल बाजार के मुंशी बाजार में जल भराव व्यापारी परेशान
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल में जमकर बारिश हुई जिस वजह से पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी से आसनसोल के लोगों को राहत मिली लेकिन राहत भरी यह बारिश आसनसोल बाजार के लिए मुसीबत बनकर आई आसनसोल का दिल कहे जाने वाले मुंशी बाजार का श्री राम मार्ग जिसे हम सब बाकर अली लेन के रूप में जानते हैं 15 मिनट की बारिश के कारण पानी से लबालब भर गया देखकर समझ में ही नहीं आ रहा था कि यहां पर कोई सड़क भी है ऐसा लग रहा था कि मानो यह कोई तालाब या नदी है हमने जब इस क्षेत्र के कुछ दुकानदारों और व्यापारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है हल्की सी बारिश में आसनसोल बाजार की ऐसी ही हालत हो जाती है जिस वजह से सबसे ज्यादा प्रतिकूल असर उनके व्यापार पर पड़ता है क्योंकि ग्राहकों का आना लगभग बंद हो जाता है और यहां के व्यापारियों और अन्य लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि अभी तो बारिश का मौसम ठीक से आया भी नहीं है ऐसे में अगर 15 मिनट की बारिश में आसनसोल बाजार का यह हाल है तो जब मानसून आ जाएगा तब आसनसोल बाजार की स्थिति क्या होगी यह सोचकर ही डर लगता है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा आसनसोल बाजार इलाके से वर्षों से विभिन्न प्रकार के टैक्स वसूले जा रहे हैं लेकिन आसनसोल बाजार को जब सुविधा देने की बारी आती है तो आंकड़ा शून्य होता है। व्यापारियों ने बताया कि जिस तरह से सिर्फ 15 मिनट की बारिश में यहां जल भराव हो गया उससे दुकानों में पानी घुसने का खतरा बन जाता है जिस वजह से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है ग्राहकों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है जिस वजह से उनके व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ता है ।वही जल जमाव से बीमारी और दुर्घटना का भी खतरा बन जाता है व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की मुंशी बाजार के बाकर अली लेन और आसपास के क्षेत्र के ड्रेनेज की सफाई अच्छे से सफाई करवाई जाए तथा निकासी व्यवस्था का स्थाई निराकरण किया जाए जिससे कि हर साल की इस परेशानी से आसनसोल बाजार के व्यापारी ग्राहकों और अन्य लोगों को निजात मिल सके












