10 नंबर वार्ड में भाजपा पार्टी कार्यालय का शिलान्यास
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड इलाके में आज भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यालय का शिलान्यास किया गया है इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता समर्थक और आम जनता उपस्थित थे। इस बारे में मंडल दो के अध्यक्ष ने बताया कि आसनसोल नगर निगम का 10 नंबर वार्ड इलाका हमेशा भाजपा समर्थक रहा है यहां के लोगों ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है अब जबकि बंगाल में भाजपा की सरकार बन गई है तो यहां के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुरोध किया कि यहां पर भाजपा का एक पार्टी ऑफिस बनना चाहिए आज इस कार्यालय का शिलान्यास किया गया उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के बन जाने से स्थानीय भाजपा नेता और बेहतर ढंग से लोगों की सेवा कर पाएंगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों ही जगह पर भाजपा की सरकार है नगर निगम भी जब भाजपा के अंतर्गत आ जाएगी तो और अच्छे ढंग से कम हो सकेगा लोगों की और बेहतर ढंग से सेवा की जा सकेगी












