बर्नपुर में इस बार आईएसपी के बुलडोजर ने ध्वस्त किया कांग्रेस और सीपीएम के कार्यालय कांग्रेस ने उठाई बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ आवाज
1 min read
बर्नपुर :पिछले कई दिनों से सेल आईएसपी द्वारा उनकी जमीनों पर बने विभिन्न अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। आज बर्नपुर गुरुद्वारा के पास सीपीएम पार्टी कार्यालय को आईएसपी ने ध्वस्त कर दिया। देखा गया है कि पिछले कुछ दिनों से आईएसपी ने बर्नपुर के विभिन्न इलाकों में सेल क्षेत्रों पर बने टीएमसी पार्टी के कार्यालयों को ध्वस्त कर दिया था। आज आईएसपी द्वारा बुलडोजर चला कर सीपीएम के पार्टी कार्यालय को तोड़ दिया गया दुसरी तरफ बर्नपुर के अपर रोड इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भी आज आईएसपी ने बुलडोजर चला दिया। आईएसपी का कहना है कि यह पार्टी कार्यालय भी उनकी जमीन पर बनाया गया था और इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी आज आईएसपी ने पार्टी कार्यालय को ध्वस्त कर दिया। इस बारे में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि इस कार्यालय का निर्माण 1982 में हुआ था 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक शहीद वेदी का निर्माण किया गया था आज आईएसपी के जो अधिकारी बुलडोजर लेकर इसे तोड़ने आए थे वह शहीद वेदी को भी तोड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें साफ बता दिया गया कि अगर वह शहीद बेदी को तोड़ते हैं तो यहां और लोगों की शहादत होगी इस वजह से शहीद वेदि को तो नहीं तोड़ा गया लेकिन कांग्रेस पार्टी कार्यालय को जरूर तोड़ दिया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल में बुलडोजर संस्कृति को लाया गया है वह ना काबिले बर्दाश्त है उन्होंने कहा कि यहां पर 34 सालों तक वामपंथियों का शासन रहा उसके बाद 15 सालों तक टीएमसी का शासन था लेकिन इस कांग्रेस कार्यालय को कभी स्पर्श तक नहीं किया गया लेकिन आज भाजपा सरकार बनने के एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं बंगाल में जगह-जगह बुलडोजर चलाए जा रहे हैं उन्होंने सभी से इस बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की












