बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमेटी वॉलंटरी ब्लडडोनर्स की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमिटि वॉलंटरी ब्लड डोनर्स संगठन की तरफ से आज आसनसोल के रविंद्र भवन में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आपको बता दें कि यह संगठन पिछले 43 वर्षों से इस क्षेत्र में रक्तदान करता आ रहा है। रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर के नेतृत्व में यह संगठन लगातार रक्तदान करता आ रहा है आज रविंद्र भवन में संगठन का 27वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया और एक रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ यहां पर जिला शासक एस पोन्नबलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इसके अलावा आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी एच एन मिश्रा पवन गुटगुटिया बिलाल खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला शासक ने रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के साथ मिलकर रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया इस मौके पर जिला शासक ने कहा कि यह संगठन पिछले 43 वर्षों से लगातार रक्तदान से जुड़ा रहा है प्रवीर धर के नेतृत्व में इन्होंने रक्तदान को एक आंदोलन का रूप दे दिया है इसलिए वह इस संगठन से जुड़े सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि जब किसी परिवार के किसी सदस्य को रक्त की जरूरत होती है तब ऐसे ही संगठनों के प्रयासों से किसी व्यक्ति की जिंदगी को हम बचा सकते हैं इसलिए रक्तदान के महत्व को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने की आवश्यकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग और खासकर नई पीढ़ी के नौजवान रक्तदान से जुड़ें और रक्त की कमी से किसी को अपनी जान ना गंवानी पड़े












