shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल बाजार क्षेत्र का विकास ही श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति का एकमात्र लक्ष्य

1 min read

 

 

 

 

:आसनसोल बाजार सिर्फ आसनसोल नहीं बल्कि इस पूरे जिले की अर्थव्यवस्था को संचालित करने की दिशा में एक अहम भूमिका अदा करती है। आसनसोल बाजार में खुदरा और थोक दोनों प्रकार के व्यापारी हैं जो कई दशकों से आसनसोल और आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को संचालित करते आ रहे हैं लेकिन अगर आसनसोल बाजार क्षेत्र की बात की जाए तो यहां कई समस्याएं हैं इन समस्याओं को लेकर बाजार के व्यापारियों ने कई बार प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर गुहार लगाई है लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक उन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है अब आसनसोल बाजार के व्यापारियों द्वारा एक बार फिर अपनी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति नाम से व्यापारियों के एक संगठन का गठन किया गया है और आसनसोल बाजार की हालत को सुधारने के लिए नए जोश के साथ प्रशासन के कानों तक अपनी आवाज पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है हाल ही में हमने देखा कि श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति द्वारा आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को बाजार क्षेत्र में आयोजित एक समारोह के जरिए सम्मानित किया गया यहां पर श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति से जुड़े संजय कुमार सुल्तानिया महेश कयाल प्रदीप अग्रवाल मोनी भालोठिया प्रकाश बरनवाल राजेश कुशवाहा राजेश साव वीरेंद्र बर्मन दीपक साव विक्की बर्मन सुरेंद्र बर्णवाल अनिल साव आशीष साव सहित संगठन के और भी तमाम सदस्य उपस्थित थे इन्होंने नवनिर्वाचित भाजपा विधायक को सम्मानित किया बल्कि आसनसोल बाजार के विकास और सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर एक पत्र भी सौंपा। जब हमने श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि आसनसोल बाजार का क्षेत्र उनके लिए बहुत ही पवित्र क्षेत्र है क्योंकि यह उनकी कर्मभूमि है इसलिए इस क्षेत्र के प्रति उनके मन में एक अलग स्थान है लेकिन जब देखते हैं कि इस क्षेत्र का वांछित विकास नहीं हो रहा है तो तकलीफ होती है हाल ही में जब आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के सम्मान में बाजार क्षेत्र में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था तब बाजार की कुछ बुनियादी समस्याओं को भाजपा विधायक के सामने रखा गया था और यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि भाजपा विधायक ने उनकी समस्याओं को सुना था और आश्वासन दिया था कि उनके निराकरण के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे संगठन के पदाधिकारीयों ने यह भी बताया की बहुत जल्द वह इन समस्याओं के निराकरण का अनुरोध लेकर आसनसोल नगर निगम भी जाएंगे और इन समस्याओं के स्थाई समाधान का प्रयास करेंगे श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के सदस्यों ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है कि आसनसोल बाजार जो कि उनके कर्मभूमि है उसे समस्या मुक्त किया जाए ताकि यहां की अर्थव्यवस्था और बड़े क्योंकि आसनसोल बाजार की अर्थव्यवस्था जितनी समृद्ध होगी आसनसोल और आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी उतनी ज्यादा फलेगी फुलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page