सेंट विंसेंट में स्विमिंग पूल में डुबकर छात्र की मृत्यु पुलिस जांच में जुटी
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के सेंट विंसेंट स्कूल में आज एक बच्चे के स्विमिंग पूल में डूब कर मौत हो गई बताया जा रहा है कि आसनसोल के सेंट विंसेंट स्कूल में अभी समर कैंप चल रहा है और यह बच्चा भी उसी समर कैंप में शामिल हुआ था बच्चे का नाम आद्विक बताया जा रहा है वह आसनसोल के चेली डंगाल इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है घटना की खबर पाकर भाजपा नेता दुर्गेश नागी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि जो भी हुआ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि किन हालातो में हार्दिक की डूब कर मृत्यु हुई इसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने बताया कि अभी सभी स्कूलों में छुट्टियां चल रही है लेकिन सेंट विंसेंट में समर कैंप चल रहा है यह बच्चा भी उसमें शामिल होने के लिए आया था लेकिन किन हालातो में उसकी डूब कर मृत्यु हो गई इसका पता लगाना जरूरी है उन्होंने स्विमिंग पूल के आसपास के सीसीटीवी देखने की बात कही ताकि सच्चाई सामने आ सके वह एक और भाजपा नेता मधुसूदन दे भी अस्पताल पहुंचे और बताया कि जैसे ही आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को घटना की खबर मिली तुरंत उन्होंने उन्हें यहां भेजा बताया जा रहा है कि अस्पताल लाने के क्रम में छात्र की मौत हो गई














