shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को 23 नंबर वार्ड भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित विधायक ने कहा यहां के लोग हैं उनका परिवार

1 min read

आसनसोल :आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को कल आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें 23 नंबर वार्ड के तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित किया । इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि चुनाव में जो जीत हुई है वह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है क्योंकि कोई भी नेता बिना कार्यकर्ताओं के कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है। उन्होंने 23 नंबर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने 2021 के व्यापक हिंसा के बाद भी टीएमसी से बिना डरे भाजपा का झंडा थामे रखा और आज 23 नंबर वार्ड में भी भाजपा अपना परचम लहराने में कामयाब रही। विधायक ने कहा कि कृष्णा ,मिथिलेश जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से ही यहां पर सनातनी मतदाता एकजुट होने का साहस दिखा सके। हालांकि उन्होंने यह कहा कि वह अब जबकि विधायक बन चुके हैं तो वह सभी के विधायक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के अनुसार सभी का साथ सभी का विकास करना ही उनका लक्ष्य रहेगा । हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा है कि सभी का साथ सभी का विकास तो होगा ही लेकिन जो गलत करेगा उसका हिसाब भी होगा ।विधायक ने कहा कि हिसाब होने से मतलब प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह कानून को अपने हाथों में ना लें क्योंकि भाजपा बदले की राजनीति में विश्वास नहीं रखती । अगर किसी ने गलत किया होगा तो कानून अपना काम करेगा और उसे कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि सिर्फ वह विधायक नहीं बने हैं यहां का हर एक कार्यकर्ता विधायक बना है सबको अपने इलाके के विकास के लिए योगदान देना होगा। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अगर उनसे कोई गलती होती है या वह यह देखते हैं कि और बेहतर करने के गुंजाइश है तो वह बिना किसी संकोच के अपने सुझाव दें और वह उनके प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री तथा संबंधित मंत्रालय तक यहां के लोगों की बात पहुंचाएंगे और इस तरह सबके साझा प्रयास से इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस हिम्मत का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है क्योंकि उन्हें पता चला था कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वह इस वार्ड में जहां-जहां जा रहे थे वहां पर उनके पहुंचने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता भी वहां जा रहे थे और प्रचार अभियान के दौरान वह जिन लोगों से मिल रहे थे उन लोगों को टीएमसी कार्यकर्तायों द्वारा धमकाया जा रहा था इसके बावजूद जिस जीवट का परिचय देते हुए 23 नंबर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2021 से लगातार संघर्ष किया इसके लिए वह यहां के कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page