दुकानदार से मोबाइल चुराने की कोशिश में एक युवक चढ़ा स्थानीय लोगों के हत्थे पुलिस ने लिया हिरासत में
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में एक चाय की दुकान से मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. घटना से आसपास के इलाके में काफी तनाव फैल गया.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक ने चाय दुकानदार का मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश की. मामले की भनक लगते ही आसपास के लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद उत्तेजित भीड़ ने कथित तौर पर आरोपी युवक की पिटाई कर दी.
सूचना मिलने पर आसनसोल साउथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया गया.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक श्रीपुर इलाके का रहने वाला है. आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है..














