shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रामकृष्ण मिशन स्कूल में स्कॉलरशिप प्रदान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी कहा रामकृष्ण मिशन से जुड़ी हैं उनकी छात्र जीवन की यादें

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल रामकृष्ण मिशन स्कूल में स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप के तहत लगभग 25 स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान किए गए इस कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी शामिल हुए। इस मौके पर वह काफी भावुक हो गए। इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए विधायक ने कहा कि यह उनके लिए काफी भावनात्मक समय है क्योंकि आज पहली बार वह विधायक के तौर पर अपने पुराने स्कूल में आए हैं यहां का वातावरण यहां के लोग यहां की मिट्टी से वह भली भांति परिचित है और आज आते ही उन्होंने यहां के महाराज से प्रार्थना की थी कि वह एक विधायक के तौर पर आए हैं इसलिए उन्हें कोई विशेष सत्कार की आवश्यकता नहीं है वह यहां पर एक पूर्व छात्र के रूप में आए हैं और वर्तमान छात्रों के साथ वह घुल मिल जाना चाहते हैं और अपने पुराने दिनों को याद करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि आज बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान किया गया किसी विद्यार्थी के लिए यह स्कॉलरशिप कितना मायने रखता है यह उस विद्यार्थी या उनके परिवार के लोगों को पता है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह विधान चंद्र राय कॉलेज में पढ़ा करते थे तब उनका घर उनके कॉलेज से काफी दूर था उनकी आर्थिक अवस्था इतनी अच्छी नहीं थी कि वह एक साइकिल भी खरीद सकें इस वजह से उन्हें पैदल बीसी कॉलेज जाना पड़ता था कॉलेज की मंहगी किताबें खरीदने का भी उनके पास पैसा नहीं होता था इसलिए किताबों की जेरोक्स करवा कर वह पढ़ाई करते थे। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा उन्हें पता है कि गरीबी या आर्थिक तंगी क्या होती है और उनसे संघर्ष कर अपनी पढ़ाई जारी रखना कितना मुश्किल है यह उन्हें पता है । उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें जीवन में एक अच्छा स्थान हासिल करें लेकिन जीवन में स्थापित होने के बाद अपनी जड़ों को ना भूले और रामकृष्ण मिशन के इस परिवेश में बार-बार लौट कर आए और जितना हो सके समाज को वापस दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page