shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने फिर दोहराया घुसपैठियों को लेकर राज्य की पॉलिसी, कहा हर एक घुसपैठिए को किया जाएगा *डिटेक्ट डिलीट और डिपोर्ट*

1 min read

 

 

 

आसनसोल :आज आसनसोल रामकृष्ण मिशन स्कूल में स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप प्रदान किए गए आज 25 स्कूलों के विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप दिए गए इस मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक और राज्य की मंत्री अग्रिमित्रा पाल मुख्य रूप से उपस्थित थीं । इसके अलावा रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जिला शासक एस पोन्नबलम सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कानून से ऊपर कोई नहीं है अगर पता चलता है कि कोई नेता मंत्री विधायक सांसद ने भी कानून तोड़ा है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके साथ घुसपैठियों के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि आज सीपीएम नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने बांग्लादेश से अवैध रूप से आए घुसपैठियों की तुलना दलाई लामा से की यह बहुत ही अफसोस की बात है कि इतने पढ़े-लिखे होने के बावजूद विकास रंजन भट्टाचार्य ने इस तरह की बात कही दलाई लामा हम सब के श्रद्धा के पात्र हैं और वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के जमाने से भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं ऐसे में उनकी तुलना अवैध रूप से बांग्लादेश से आए घुसपैठियों के साथ करना दिखाता है कि किस तरह से तुष्टिकरण की राजनीति के लिए वामपंथी और ममता बनर्जी देश की सुरक्षा के साथ भी समझौता करने को तैयार हैं। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा एस आई आर को लेकर दिए गए फैसले के बारे में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश कांग्रेस टीएमसी सहित अन्य दलों के लिए एक सबक है जो बात-बात पर वोट चोरी की बात किया करते थे आज सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पूरी प्रक्रिया पर अपनी राय दी और ऐसे नेताओं और पार्टियों के बयानों पर ताला लगा दिया। मंत्री ने कहा कि वह अभी सरकार का हिस्सा बन चुकी हैं इसलिए बहुत सी बातें हैं जो वह नहीं कह सकतीं लेकिन यह तय है कि आगामी कुछ समय के अंदर बंगाल से टीएमसी नामक पार्टी का अंत हो जाएगा। वहीं घुसपैठियों को लेकर ली गई राज्य सरकार की नीति के बारे में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी यह साफ कर दिया है कि किसी भी अवैध घुसपैठिए को जेल में रखकर भारत के संसाधन जिस पर सिर्फ भारतीयों का अधिकार होना चाहिए उन पर बर्बाद नहीं किया जाएगा
। जैसे ही किसी घुसपैठिए को चिन्हित किया जाता है उसे तुरंत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हवाले किया जाएगा और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स उसे बांग्लादेश सेना के हवाले कर देंगे । यही नीति अपनाई गई है और इसी के तहत काम किया जाएगा। वहीं बकरीद को लेकर मंत्री ने कहा कि वह अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों को बकरीद की बधाई देना चाहतीं हैं हालांकि कुर्बानी को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो नियम लागू किया गया है वह कोई नया नियम नहीं है वह 50 के दशक से ही बंगाल में लागू है लेकिन पहले वामपंथी उसके बाद टीएमसी द्वारा वोट बैंक की राजनीति के लिए उसे लागू नहीं किया गया था। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करेगी और कुर्बानी को लेकर जो नियम है उसे कड़ाई से लागू किया जाएगा। वही अन्नपूर्णा भंडार योजना के कार्यान्वयन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज ही 5:00 बजे एक प्रेस मीट की जाएगी जिसके जरिए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा भंडार योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से अन्नपूर्णा भंडार योजना को लागू करेगी और आज मुख्यमंत्री 5:00 बजे इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page