काली पहाड़ी से हटाया गया विश्व बांग्ला का लोगो
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से ही विभिन्न क्षेत्रों में बड़े परिवर्तन देखे जा रहे हैं बंगाल सरकार द्वारा हाल ही में एक फैसला लिया गया है पिछली सरकार के समय विभिन्न स्थानों पर जो विश्व बांग्ला के लोगों लगाए गए थे उनको हटाया जा रहा है कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के सामने से इसे हटाया गया था इसके बाद और भी कई इलाकों से इस लोगो को हटाया गया आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में भी इसे हटाया गया इस बारे में पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य राहुल सिंह ने बताया कि पूरे बंगाल के साथ-साथ यहां पर भी विश्व बांग्ला का लोगो हटाया जा रहा है जब उनसे पूछा गया कि इससे क्या परेशानी हो रही थी तो उन्होंने बताया कि इससे कोई फायदा भी नहीं हो रहा था और जगह-जगह इसे लगाने में तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा घोटाले किए गए थे इस वजह से इसे हटाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की परियोजनाओं को नए सिरे से वर्तमान राज्य सरकार और बेहतर ढंग से लागू कर रही है लेकिन विश्व बांग्ला लोगो जैसी बेफिजूल चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि इनमें बहुत घोटाला हुआ है














