shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने नगर निगम पहुंचकर की कमिश्नर से मुलाकात

1 min read

आसनसोल :आसनसोल उत्तर से विधायक बनने के बाद आज पहली बार कृष्णेंदु मुखर्जी आसनसोल नगर निगम पहुंचे। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर से मुलाकात के इस दौरान आसनसोल नगर निगम से दी जाने वाली नागरिक सेवाओं को लेकर काफी लंबी बातचीत हुई। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि आज वह नवनियुक्त कमिश्नर से मिलने के लिए आए हैं विधायक बनने के बाद आज पहली बार वह आसनसोल नगर निगम आए हैं और आज कमिश्नर से मिलकर उन्होंने नगर निगम की तरफ से नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बातचीत की उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि नगर निगम से जो सेवाएं लोगों को मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है इस वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसा चलने नहीं दिया जा सकता भाजपा सरकार हमेशा लोगों तक हर प्रकार की सेवा पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है वहीं उन्होंने कहा कि आज की बैठक में उन्होंने कमिश्नर को यह भी बता दिया कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर चल रही है नगर निगम में भी किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page