कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने बोरो कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से की मुलाकात कार्यों का लिया जायजा
1 min read
कुल्टी :कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार आज बोरो कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों के साथ मुलाकात की और बोरो कार्यालय में किस तरह से लोगों को नागरिक सुविधा प्रदान की जा रहे हैं इस पर अधिकारियों से सवाल किया इस मौके पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया डॉक्टर पोद्दार ने कहा कि इससे पहले टीएमसी के शासनकाल में जिस तरह से नगर निगम और नगर निगम के विभिन्न कार्यालय काम किया करते थे अब वैसा चलने नहीं दिया जाएगा हर एक अधिकारी को अपने कार्य की जिम्मेदारी लेनी होगी और तय सीमा के अंदर हर एक परियोजना को समाप्त करना होगा ताकि लोगों को परेशानी ना हो और उनको वह सारी सुविधाएं प्राप्त हों। जिनके वह हकदार हैं उन्होंने कहा कि विशेष कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा वहीं जो परियोजनाएं शुरू की गई है या जो कार्य शुरू किए गए हैं वह अब तक समाप्त क्यों नहीं किया जा सके इस पर भी आज उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया














