तैलिक वैश्य समाज की तरफ से विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को किया गया सम्मानित
1 min read
आसनसोल :रविवार को आसनसोल के इस्माइल 60 फीट रोड इलाके में एक निजी बैंक्विट हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तैलिक वैश्य समाज द्वारा आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें इस समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जैसे ही भाजपा विधायक मंच पर पहुंचे उनके पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न दिया गया इस मौके पर तैलिक वैश्य समाज की महिलाओं और बच्चों ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जो इस समाज के गौरवशाली इतिहास को दर्शा रहे थे यहां पर भाजपा विधायक का भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वह तैलिक वैश्य समाज के लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने उनके इस तरह से स्वागत किया इसके साथ ही आसनसोल उत्तर की जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया 5 सालों तक वह आसनसोल उत्तर की जनता के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और इसके लिए उन्होंने समाज के सभी वर्गों के सहयोग का आव्हान किया














