अवैध पार्किंग के खिलाफ शहर में फिर चलाया गया पुलिस द्वारा अभियान पांच लोगों को लिया गया हिरासत में
1 min read
आसनसोल :बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से ही पुलिस की तत्परता देखी जा रही है मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग को निष्पक्ष तरीके से कानून के दायरे में रहते हुए बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम करने की बात कही है उसके बाद से ही देखा जा रहा है कि पुलिस द्वारा आसनसोल इलाके में ट्रैफिक को लेकर काफी सक्रियता दिखाई जा रही है दो दिन पहले ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से आसनसोल बाजार से लेकर उषा ग्राम तक अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया था आज भी गिरजा मोड़ से लेकर कॉरपोरेशन मोड़ तक पुलिस द्वारा की अभियान चलाया गया और उन लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया गया जो अवैध रूप से पार्किंग चला रहे थे और लोगों से पैसा ले रहे थे आज पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया इनमें से दो लोग पार्किंग से जुड़े हुए थे और तीन बस कंडक्टर को हिरासत में लिया गया गिरजा मोड के पास बस स्टॉपेज के तीन बस कंडक्टरों को पुलिस ने हिरासत में लिया समझा जा रहा है कि उन्हें इस बात का पता है कि यहां अवैध पार्किंग से पैसा कौन वसूलता है। कहा जा सकता है कि पुलिस विभाग द्वारा जिस तरह से लगातार अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है उस वजह से अवैध पार्किंग से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है














