रानीगंज के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्थो घोष पहुंचे पंजाबी मोड़ गुरुद्वारा टेका मत्था
1 min read
रानीगंज :विधानसभा चुनाव में रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान रानीगंज के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी वह पंजाबी मोड़ के गुरुद्वारे में भी गए थे अब जबकि रानीगंज सीट से वह चुनाव जीतने में कामयाब हुए तो वह एक बार फिर पंजाबी मोड गुरुद्वारा पहुंचे और उन्होंने यहां मत्था टेका। इस मौके पर यहां गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के अलावा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कन्वीनर दिनेश सोनी जयंतो मिश्रा पिंटू तारवे महेश जोशी भी उपस्थित थे। सभी ने गुरुद्वारा में मत्था टेका इस संदर्भ में दिनेश सोनी ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान पार्थो घोष गुरुद्वारा आए थे और उन्होंने यहां के लोगों से भी चुनाव में समर्थन की अपील किए थे अब जबकि वह चुनाव जीतने में कामयाब हो गए हैं तो वह फिर से यहां पर आए और उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका और यहां के सभी लोगों को धन्यवाद दिया दिनेश सोनी ने कहा कि पार्थ घोष एक अधिवक्ता है और अब वह एक विधायक भी बन चुके हैं लेकिन उनके आचरण में कहीं पर भी यह बातें नहीं झलकती वह हमेशा एक आम इंसान की तरह लोगों से मिलते हैं और यही वजह है कि रानीगंज के लोगों ने उन्हें एक विधायक नहीं अपने घर का बेटा मानकर उनको समर्थन दिया














