75 नंबर वार्ड में टीएमसी पार्षद कंचन मुखर्जी के कार्यालय पर चला आईएसपी का बुलडोजर
1 min read
बर्नपुर :बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद एक के बाद एक अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं इस्पात नगरी बर्नपुर में सेल आईएसपी द्वारा उनकी जमीनों पर बने टीएमसी कार्यालयों को तोड़ा गया है सेल आईएसपी का कहना है कि टीएमसी द्वारा इन कार्यालयों को बिना अनुमति के अवैध रूप से बनाए गए थे कई बार आईएसपी प्रबंधन द्वारा उनकी जमीनों पर बने इन कार्यालयों को हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था लेकिन टीएमसी के शासनकाल में उन्हें हटाया नहीं गया लेकिन अब जबकि बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है तो सेल आईएसपी द्वारा उनकी जमीनों पर अवैध रूप से बनाए गए टीएमसी के कार्यालयों को बुलडोजर के सहारे तोड़ा जा रहा है। आज आसनसोल नगर निगम के 75 नंबर वार्ड इलाके में टीएमसी के वार्ड पार्षद कंचन मुखर्जी का कार्यालय तोड़ दिया गया। इस बारे में कंचन मुखर्जी ने कहा कि टीएमसी के एक पार्षद होने के नाते उन्होंने हमेशा लोगों के हितों के लिए काम करने का प्रयास किया है और इस कार्यालय को इसी मकसद से बनाया गया था लेकिन अचानक कल शाम 5:00 बजे आईएसपी के अधिकारी आए और उन्होंने कार्यालय को हटाने के लिए कहा। कंचन मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने आईएसपी अधिकारियों से 3 से 4 दिनों का समय मांगा था ताकि कार्यालय के अंदर रखें सामानों को वह हटा सकें। लेकिन देखा गया कि आज सुबह आईएसपी प्रबंधन द्वारा बुलडोजर के सहारे उनके कार्यालय को तोड़ दिया गया। कंचन मुखर्जी ने कहा कि इस बारे में उन्हें ज्यादा कुछ नहीं कहना है। बंगाल सरकार विकास के लिए अगर कोई कदम उठा रही है तो वह सरकार के साथ है उन्हें सरकार या आईएसपी प्रबंधन से कोई शिकायत नहीं है














