shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति मैं किया आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित

1 min read

आसनसोल से सुजाता और बप्पा ठाकुर की रिपोर्ट

आसनसोल :रविवार शाम को आसनसोल उत्तर विधानसभा केंद्र के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के सम्मान में श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत सरकारी कुआं के निकट इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति की तरफ से अध्यक्ष प्रकाश कुमार बरनवाल अनिल कुमार साव रोहित चौरसिया सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे । यहां जैसे ही भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी पहुंचे संगठन के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इसके उपरांत विधायक द्वारा संगठन का झंडा फहराया गया। मंच पर पहुंचते ही श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति की तरफ से विधायक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें सम्मिलित होना ही था क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में जिस तरह से इस क्षेत्र और 44 नंबर वार्ड में व्यापारी वर्ग का उन्हें सहयोग मिला है उसे वह जीवन भर नहीं भूल सकते । उन्होंने कहा कि 44 नंबर वार्ड आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का एक बहुत ही महत्वपूर्ण इलाका है। यह बाजार इलाका है इस क्षेत्र से ही आसनसोल और आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था संचालित होती है लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि आसनसोल बाजार इलाके पर उतना ध्यान नहीं दिया गया जितना देना चाहिए था। इस वजह से आसनसोल बाजार इलाके में तमाम तरह की समस्याएं हैं । यहां के व्यापारियों ने उन्हें उन समस्याओं से अवगत कराया है। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी जिस तरह से फैसले ले रहे हैं और लोगों के हित में काम कर रहे हैं इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और व्यापारी वर्ग की समस्याओं को भी जल्द से जल्द दूर करने में सफलता हासिल होगी। वही जब हमने श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के कुछ पदाधिकारीयों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक विधायक को सम्मानित करने के लिए आयोजित नहीं किया गया है बल्कि इसके जरिए आसनसोल के व्यापारी समाज की एकता समाजिक समरसता तथा जनहित के प्रति आसनसोल बाजार के व्यापारी वर्ग की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आसनसोल बाजार इलाके में तमाम तरह की समस्याएं हैं जिनमें निराकरण के लिए इससे पहले प्रशासन से कई बार अनुरोध किया गया था लेकिन कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया जिस वजह से वह समस्याएं बनीं रहीं। चाहे वह अवैध अतिक्रमण की समस्या हो या फिर हल्की बारिश में ही बाजार में पानी भर जाने की समस्या या व्यापारी वर्ग को व्यापार करने में अन्य प्रकार की समस्याएं किसी भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ इस वजह से अब उन्हें उम्मीद है कि नए विधायक उनकी इन समस्याओं को समझेंगे और दूर करने का प्रयास करेंगे। प्राथमिक तौर पर भाजपा विधायक से व्यापारी वर्ग की बातचीत हुई है और जिस तरह के आश्वासन भाजपा विधायक ने दिए हैं उनसे यहां के व्यापारी वर्ग को पूरा भरोसा है कि विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी बाजार के व्यापारियों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कोई सार्थक पहल जरूर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page