रक्तदान शिविर में पहुंचे भाजपा विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविर के आयोजन का किया आव्हान
1 min read
आसनसोल :आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी जीवन सुरक्षा तथा आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के साझा प्रयास से आज आसनसोल रविंद्र नगर क्लब में एक स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया उन्होंने इस गर्मी में रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविरों के आयोजन से बहुत से मरीजों की जिंदगी बचती है इसके लिए उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के आयोजन और भी होने चाहिए














