44 नंबर वार्ड भाजपा की तरफ से आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को किया गया सम्मानित
1 min read
आसनसोल :कल शाम आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल टु अध्यक्ष सुदीप चौधरी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां 44 नंबर वार्ड बीजेपी सेक्रेटरी रोहित शर्मा व्यवसायी नथमल शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर चौधरी कैलाश दीवान के अलावा वार्ड नंबर 44 के तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर भाजपा विधायक कृष्णेन्दु चौधरी को सम्मानित किया गया उन्होंने 44 नंबर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी के असली ताकत होते हैं और 44 नंबर वार्ड में जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने काम किया है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने इस जीत को अपने कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित किया और कहा कि इस जीत से उन्हें आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ विशेष कर 44 नंबर वार्ड के लोगों के लिए भी बहुत कुछ करने की प्रेरणा मिली है उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण वार्ड है यह बाजार इलाका है जो कि आसनसोल की अर्थव्यवस्था को संचालित करती है इस वजह से यहां पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि आसनसोल के अर्थव्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो सके विधायक ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने कहा था कि बस्तिन बाजार इलाके में पिछले 15 वर्षों से बंद पड़े दुर्गा मंदिर को विधायक बनने के बाद वह खुलवाएंगे और उन्हें इस बात की खुशी है कि 44 नंबर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह अपना वादा पूरा करने में सक्षम रहे उन्होंने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता इस बात के लिए सदैव तत्पर रहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रयासों से विकास की जो गंगा बहने लगी है उसका पूरा लाभ बंगाल और इस क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को उचित रूप से प्राप्त हो














