shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बंगाल के नई बीजेपी सरकार की औद्योगिक विकास को लेकर सोच और कार्य की दिशा बिल्कुल सही – फोसबेकी

1 min read

आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज आश्रम मोड़ इलाके में एक होटल में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हीरेन व्यास संगठन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सलाहकार सोमेंन चटर्जी उखरा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज सराफ फोसबेकी पुर्व अध्यक्ष और वर्तमान पैटर्न राजेंद्र प्रसाद खेतान फोसबेकी के सचिव संदीप झुनझुनवाला तथा आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल उपस्थित थे। इस मौके पर फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया और सभी 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई सचिन राय ने बताया कि आगामी 6 जून को आसनसोल क्लब में सुबह 11:00 बजे से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें फोसबेकी की तरफ से पश्चिम वर्धमान जिले से जीतने वाले सभी नौ भाजपा विधायकों को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस बात की बहुत खुशी है कि पश्चिम बर्दवान जिले को एक मंत्री भी मिला है और कहा जा सकता है कि वह मुख्यमंत्री के बाद सबसे महत्वपूर्ण मंत्री के रूप में सामने आ रहीं हैं सचिन राय ने कहा कि 6 जून के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में फोसबेकी के सभी 11 जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और इन सब के बीच इस जिले के 9 भाजपा विधायकों को सम्मानित किया जाएगा इसके साथ ही सचिन राय ने कहा कि सम्मान समारोह के साथ-साथ संगठन की तरफ से मंत्री और सभी विधायकों से अनुरोध किया जाएगा कि इस जिले की कुछ मूलभूत समस्याएं हैं जिनकी वजह से यहां पर प्राकृतिक सभी संसाधनों के होने के बावजूद औद्योगिक विकास उस तरह का नहीं हो पा रहा है जैसा की अपेक्षित है इसके लिए उन्होंने कुछ मांगों को लेकर एक मांग पत्र बनाया है जो उस दिन यानी 6 जून को भाजपा विधायकों को दिया जाएगा सचिन राय ने कहा कि इनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग है लैंड सीलिंग के नियम को समाप्त करने की मांग सचिन राय ने कहा कि इस बात के संकेत मिले हैं कि वर्तमान भाजपा सरकार पहले से ही बंगाल में लैंड सीलिंग के नियम को खत्म करने पर विचार कर रही है और इस दिशा में काम भी शुरू हो चुका है सचिन राय ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह बहुत खुशी की बात है क्योंकि लैंड सीलिंग की वजह से बड़े-बड़े औद्योगिक घराने बंगाल में उद्योग और कारखाने लगाने से पीछे हट जाते हैं। सचिन राय ने कहा कि इससे पहले भी संगठन की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास यह मांग रखी गई थी लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। वहीं पश्चिम बर्धमान जिले में और खासकर आसनसोल क्षेत्र में ऐसे बहुत से कारखाने हैं जो बंद पड़े हुए हैं सचिन राय ने इन कारखानों को फिर से खुलवाने का अनुरोध किया और कहा कि अगर यह संभव नहीं हो पाता है तो कारखानो में लघु और मध्यम उद्योग लगाए जाएं क्योंकि आज पश्चिम बंगाल एमएसएमई विभाग में पूरे देश में एक नंबर पर है ऐसे में इस अवसर का लाभ उठाया जाना चाहिए और कारखानों के आसपास जो जमीन है उन पर छोटे-छोटे उद्योग लगाने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे एक और मांग जिसकी तरफ सचिन राय ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही वह थी आसनसोल में जाम की समस्या उन्होंने बताया कि आसनसोल में जाम की समस्या की वजह से औद्योगिक विकास सही तरीके से नहीं हो रहा है इस वजह से एक फ्लाई ओवर का बनाया जाना बहुत जरूरी है जीटी रोड पर एक फ्लाई ओवर बन जाने से आवागमन बाधित नहीं होगा और आसनसोल को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा इसलिए उन्होंने नई सरकार से और इस जिले के सभी भाजपा विधायकों से अनुरोध किया कि वह इस तरफ भी ध्यान दें। दामोदर नदी पर एक ब्रिज बनाने की बात आज सचिन राय ने फिर से दोहराई उन्होंने कहा कि यह कोई नई मांग नहीं है इससे पहले भी उनके संगठन की तरफ से यह मांग बार-बार उठाई जा चुकी है जिससे कि बांकुड़ा पुरुलिया के साथ पश्चिम बर्दवान जिले का संपर्क और सुगम होगा और लोगों के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा ।वहीं आसनसोल और आसपास के इलाकों में स्पेशल इकोनामिक जोन बनाने के मुद्दे की तरफ भी सचिन राय ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा और आज हमारा बंगाल और खासकर पश्चिम बर्दवान जिला वृद्ध आश्रम में तब्दील होता जा रहा है यहां के नौजवान शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं ऐसे में उनके बुजुर्ग माता-पिता यहां अकेले रह जा रहे हैं अगर नौजवानों को यहीं पर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलने शुरू हो जाएं तो उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा इसके साथ ही उन्होंने बर्नपुर एयरपोर्ट को शुरू करने की मांग की सचिन राय ने कहा कि उस एयरपोर्ट के चालू हो जाने से उड्डयन क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी और सिर्फ पश्चिम बर्धमान जिला ही नहीं बल्कि आसपास के जिले भी लाभान्वित होंगे दूसरी तरफ अभी अंडाल में जो एयरपोर्ट है वहां से और भी कई शहरों में डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की भी मांग रखी गई सचिन राय ने कहा कि इस तरह की कुछ मांगे हैं जो 6 जून को सभी नौ विधायकों के सामने रखी जाएंगी ताकि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके वही संगठन के अन्य सदस्यों ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी सब ने एक सुर में कहा कि वह चाहते हैं की नई सरकार आसनसोल और बंगाल के औद्योगिक विकास पर ध्यान दें पिछले लगभग 50 सालों से बंगाल में जो भी सरकार रही है उसके साथ केंद्र सरकार के रिश्ते अच्छे नहीं है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा है जिस वजह से बंगाल का विकास पीछे चला गया है ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि अब जबकि बंगाल में डबल इंजन की सरकार बन गई है तो इस अवसर का फायदा उठाया जाए और बंगाल के नौजवानों के लिए कुछ ऐसा काम किया जाए जिससे उनका भविष्य सुधर जाए फोसबेकी के सभी सदस्यों और पदाधिकारीयों ने एक स्वर में कहा कि आसनसोल पश्चिम बर्धमान और बंगाल के विकास के लिए भाजपा सरकार जो भी सकारात्मक कदम उठाएगी उनका संगठन उनके साथ है और उन्होंने 9 तारीख से लेकर अब तक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल सरकार ने जो फैसले लिए हैं और जिस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं उस पर संतोष जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page