रानीगंज के मशहूर कराटे प्रशिक्षक मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन शहर में शोक की लहर
1 min read
रानीगंज :बांकुड़ा में हुए एक सड़क हादसे में रानीगंज के मशहूर कराटे प्रशिक्षक मिहिर बाग का निधन हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहिर और उनका पूरा परिवार अपने निजी गाड़ी से दीघा से लौट रहे थे उनकी अकादमी के विद्यार्थी दीघा में समर कैंप करने गए थे वह बस से आ रहे थे और मिहिर और उनका पूरा परिवार गाड़ी से आ रहा था बांकुरा में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई

उनकी गाड़ी ने एक पेड़ को टक्कर मार दी घटना में कार का ड्राइवर मिहिर बाग उनकी पत्नी उनकी बेटी उनके साथ को गंभीर चोट लगी सभी को बांकुरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां मिहिर की मौत हो गई बाकी लोगों का इलाज चल रहा है मिहिर की मौत की खबर सुनते ही रानीगंज में शोक के लहर दौड़ गई। रानीगंज के लोगों ने बताया कि मिहिर एक बहुत ही नम्र स्वभाव के इंसान थे और रानीगंज में बच्चों को कराटे सिखाते थे उनके विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने शहर का नाम रौशन किया है रानीगंज के लोगों ने बताया कि मिहिर का इस तरह से चले जाना रानीगंज शहर के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है














