एडीपीसी के ट्रैफिक विभाग ने आसनसोल शहर में अवैध पार्किंग पर चलाया अभियान
1 min read
आसनसोल राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं. आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने आसनसोल के हटन रोड से उषाग्राम तक सभी पार्किंग स्थलों पर अभियान चलाया। इस दौरान जो भी पार्किंग अवैध पाई गई वहां से किसी भी तरह का पैसा वसूलने से अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई लोग अपने वाहन पार्क कर सकते हैं, लेकिन कोई पैसा नहीं वसूला जाएगा, जबकि उन सभी पार्किंग जिनके पास वैध दस्तावेज हैं, उन्हें पहले की तरह संचालित करने की अनुमति होगी। इस बीच देखा गया कि आसनसोल ईस्टर्न रेलवे स्कूल के सामने पार्किंग एरिया में जब पुलिस अधिकारी पहुंचे तो एक व्यक्ति भाग गया। हमने उसे पार्किंग में काम कर रहे रंजन नामक एक व्यक्ति से बात की उसने बताया कि यह अवैध पार्किंग है, इसलिए जब आज पुलिस आई तो पार्किंग चलने वाला बप्पा रॉय वहां से भाग गए, यह कहा जा सकता है कि पुलिस के इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप आज उन सभी लोगों में दहशत फैल गई, जो हॉटन रोड से उसाग्राम तक अवैध पार्किंग चला रहे थे














