shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण नहीं बर्दाश्त – भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी

1 min read

बर्नपुर :बर्नपुर में सेल आईएसपी की जमीन पर बने टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा के कार्यालय को आज बुलडोजर के जरिए गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्यालय सेल आईएसपी की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था लंबे समय से सेल आईएसपी के द्वारा इसे तोड़ने का नोटिस किया गया था आखिरकार सत्ता परिवर्तन होने के बाद आज इसे स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से तोड़ दिया गया। इसे लेकर हमने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि सिर्फ टीएमसी के पिछले 15 सालों के शासनकाल के दौरान नहीं बल्कि इससे पहले भी वामपंथियों के 34 सालों में भी पूरे बंगाल में इस तरह से अवैध निर्माण करना नियम बन गया था सरकारी जमीन पर कब्जा करके कुछ भी बना लिया जाता था और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इसमें सहयोग किया करती थी लेकिन अब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकारी जमीन पर कुछ भी अवैध रूप से अगर बनाया गया हो चाहे वह पार्टी कार्यालय हो या किसी भी धर्म के धार्मिक स्थल उन्हें तोड़ा जाएगा जब उनसे पूछा गया कि बर्नपुर में टीएमसी के तीन कार्यालयों को तोड़ा गया तो इस पर भाजपा विधायक ने कहा कि सिर्फ टीएमसी कार्यालय ही नहीं सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने मंदिर को भी तोड़ा गया है इसलिए यह कहना कि सिर्फ टीएमसी पार्टी कार्यालय का तोड़ा जा रहा है सही नहीं है सरकारी जमीन पर जो भी अवैध निर्माण है उसे तोड़ा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page