फिर चला सेल आईएसपी का बुलडोजर 78 नंबर वार्ड में अशोक रुद्रा का कार्यालय जमींदोज
1 min read
बर्नपुर :पिछले कुछ समय से खासकर बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही आसनसोल बर्नपुर आदि इलाकों में सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है इससे पहले बर्नपुर में सेल आईएसपी की जमीनों पर बने टीएमसी के कई कार्यालय तोड़ दिए गए आज एक बार फिर सेल आईएसपी द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से 78 नंबर वार्ड इलाके में बर्नपुर बस स्टैंड के निकट टीएमसी पार्टी कार्यालय को तोड़ दिया गया यहां 78 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा बैठा करते थे आज उस कार्यालय को बुलडोजर के जरिए तोड़ दिया गया इस बारे में जब हमने एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां पर सेल की जमीन पर यह कार्यालय बनाया हुआ था जो की पूरी तरह से अवैध रूप से निर्मित किया गया था। पिछले लंबे समय से इस कार्यालय को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था लेकिन इसे हटाया नहीं जा रहा था तब सेल द्वारा इसे हटाने का प्रयास किया गया था लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने की वजह से हटाया नहीं जा सका था लेकिन अब जब कि स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग मिल रहा है तो सेल आईएसपी द्वारा उनकी जमीनों पर जो अवैध निर्माण है उन्हें तोड़ा जा रहा है उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं आसनसोल साउथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के कन्वीनर सोमू भंडारी ने कहा की यह एक प्रशासनिक कदम है इसके साथ राजनीति का कोई संबंध नहीं है उन्होंने कहा कि सेल आईएसपी की जमीन हो या रेलवे या ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जमीन टीएमसी के जमाने में सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण किया गया था यही टीएमसी के जमाने में नियम बन गया था कि टीएमसी का झंडा लगा दिया तो जमीन उनकी हो गई यहां पर भी ऐसा ही कुछ किया गया था। यह सेल आईएसपी की जमीन है इस पर टीएमसी पार्टी कार्यालय बना दिया गया था बार-बार सेल द्वारा नोटिस दिया गया था लेकिन प्रशासन टीएमसी का होने की वजह से नोटिस को कार्यान्वित नहीं किया जा सका लेकिन अब जबकि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है जो कि आम लोगों की सरकार है तो यहां पर कुछ भी अवैध होने नहीं दिया जाएगा और आज सेल आईएसपी द्वारा अभियान चलाया गया और इस क्षेत्र के अवैध रूप से बनाए गए टीएमसी पार्टी कार्यालय को तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करके निर्माण किया है वह सावधान हो जाएं क्योंकि उन पर भी बुलडोजर जरुर चलेगा। दूसरी तरफ भाजपा समर्थक अनमोल सिंह ने कहा कि टीएमसी के जमाने में सिर्फ सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करके पार्टी कार्यालय बनाए गए। युवाओं को अड्डाबाजी में लीन रखा गया उनको नशे का आदि बनाया गया लेकिन उनके लिए कोई सार्थक काम नहीं किया गया लेकिन अब सरकार में परिवर्तन हुआ है भाजपा की सरकार है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रयासों से एक नया बंगाल बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले ही शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा कर दी थी कि बंगाल में अब कुछ भी अवैध नहीं रहेगा और जो कोई भी अवैध काम कर रहा है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनकी इसी घोषणा को कार्यान्वित किया जा रहा है क्योंकि इससे पहले सेल रेल ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा उनकी जमीनों पर अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नोटिस दिया जाता था लेकिन पुलिस प्रशासन टीएमसी के होने की वजह से नोटिसों का कार्यान्वयन नहीं होता था लेकिन। अब भाजपा की सरकार है पुलिस भी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए तत्पर हुई है इसलिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 78 नंबर वार्ड के इस कार्यालय को लेकर निकट के बाजार के व्यापारियों द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि इस कार्यालय से बाजार से अवैध वसूली की जाती थी।














