बाराबनी विधानसभा क्षेत्र की आशा कर्मियों ने भाजपा विधायक अरिजित राय को किया सम्मानित
1 min read
:बाराबनी विधानसभा क्षेत्र की आशा कर्मियों ने आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अरिजित राय को सम्मानित किया इस बारे में आशा कर्मियों ने बताया कि इस क्षेत्र से भाजपा विधायक बने हैं आज आशा कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया और अपनी कई समस्याओं के बारे में उन्हें बताया। आशा कर्मियों ने कहा कि आज वह बहुत उम्मीद के साथ नए विधायक से मिलने आए हैं कि नए विधायक उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान देंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे वहीं अरिजीत राय ने कहा कि आज आशा कर्मियों ने उनसे मुलाकात की उन्हें सम्मानित किया उनसे मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और इससे पहले भी इस क्षेत्र की आशा कर्मियों ने पिछले सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी जिस वजह से यहां की आशा कर्मियों को जेल भी जाना पड़ा था यहां के लोगों की काफी समस्याएं हैं आशा कर्मी भी इससे अलग नहीं है वह कोशिश करेंगे की आशा कर्मियों की समस्याओं को दूर किया जा सके














