मुख्यमंत्री बनने के बाद दुर्गापुर में पहली प्रशासनिक बैठक के लिए पहुंचे शुभेंदू अधिकारी
1 min read
:दुर्गापुर के सृजनी ऑडिटोरियम में आज मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी प्रशासनिक बैठक करने के लिए पहुंचे वह अंडाल एयरपोर्ट पर उतरे और सड़क मार्ग से सृजनी ऑडिटोरियम के लिए रवाना हुए। जैसे ही अंडाल एयरपोर्ट से शुभेंदु अधिकारी बाहर निकले भाजपा समर्थकों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया। इसके साथ ही वहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। यहां से शुभेंदु अधिकारी का काफिला सड़क मार्ग से सृजनी ऑडिटोरियम के लिए रवाना हुआ। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। उम्मीद है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री इस जिले में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे














