आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सचिव ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर 41 नंबर वार्ड में 5 सालों के रेजिडेंशियल फ्लैट्स के निर्माण के जांच की की मांग
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिखा है और उन्होंने पत्र के जरिए अनुरोध किया है कि हाल ही में यह खबरें आई है कि आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के पार्षद की पत्नी के नाम पर काम का टेंडर मिला उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए कमिश्नर से इस बात की जांच करने का अनुरोध किया शंभू नाथ झा ने अपने पत्र में लिखा है कि 41 नंबर वार्ड के पार्षद अपने आप को पाक साफ कहते हैं लेकिन इस बात की जानकारी मिल रही है कि पिछले 5 सालों में उनके कार्यकाल के दौरान उनकी पत्नी के नाम पर टेंडर निकला है इससे भ्रष्टाचार का अंदेशा बनता है इसलिए उन्होंने कमिश्नर से आग्रह किया है कि 41 नंबर वार्ड के पार्षद के पिछले पांच सालों के कार्यकाल के दौरान उनके वार्ड में जितने भी रेजिडेंशियल फ्लैट्स बने हैं उन सब की जांच की जाए और इस बात की भी जांच की जाए कि जो फ्लैट्स बने हैं उनमें वॉटर बोरिंग का पैसा जमा हुआ है या नहीं उन्होंने कहा कि इस बात का पूरा संदेह है के पिछले 5 सालों के पार्षद के कार्यकाल के दौरान 41 नंबर वार्ड में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है और लोगों को नागरिक सुविधा नहीं मिली है पत्र के जरिए शंभू नाथ झा ने कमिश्नर से अनुरोध किया कि 41 नंबर वार्ड के सभी रेजिडेंशियल फ्लैट्स के निर्माण की जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उस वार्ड में किसी भी निर्माण कार्य का पेमेंट ना किया जाए उन्होंने कमिश्नर से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया














