आसनसोल जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिक कुमार मंडल ने संवाददाता सम्मेलन कर मेयर के चेंबर में तस्वीर कांड पर रखा पार्टी का पक्ष
1 min read
आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के आसनसोल जिला अध्यक्ष अभिक कुमार मंडल ने आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने दो दिन पहले नगर निगम में मेयर के चेंबर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर हटाकर वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लगाने को लेकर जो घटनाक्रम हुआ था उस पर अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से इससे पहले भी मेयर को यह बताया गया था कि क्योंकि अब ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री नहीं हैं इसलिए उनके चैंबर से ममता बनर्जी की तस्वीर हटा लें लेकिन काफी समय देने के बाद भी जब ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं हटाई गई तो भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने आसनसोल नगर निगम पहुंचकर मेयर के चेंबर से पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर हटा दी और वर्तमान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की तस्वीरें लगा दीं। उन्होंने कहा कि यह कोई अन्याय नहीं है और ना ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने कोई अपराध किया है। जब उनसे पूछा गया कि मेयर द्वारा भाजपा सदस्यों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है तो उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार है वह ऐसा कर सकते हैं लेकिन एफआईआर पर जांच होगी और तब यह साबित करना होगा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने सही में ममता बनर्जी की तस्वीर तोड़ी है या नहीं या कोई आपत्तिजनक आचरण किया है या नहीं। मेयर और चेयरमैन को नगर निगम ना आने की जो चेतावनी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने दी उस पर अभिक मंडल ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि आसनसोल नगर निगम में लोगों के लिए कोई काम नहीं हो रहा था उन्होंने कहा कि विधान उपाध्याय ने मेयर के चेंबर और पूरे आसनसोल नगर निगम को पार्टी का कार्यालय बना लिया था जो बीजेपी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता के लिए बनाया गया कार्यालय है जहां पर जनता को सेवा देनी होगी जब भाजपा ने देखा कि ऐसा नहीं हो रहा है तब उन्होंने वह अभियान चलाया वही टीएमसी के एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा टीएमसी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में नौकरी दिलवाने के लिए लोगों से पैसे लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टीएमसी के लिए यह कोई नई बात नहीं है उन्हें पता है कि टीएमसी का हर नेता भ्रष्टाचारी है और पहले जब टीएमसी सत्ता में थी तब लोग डर के कारण कुछ बोल नहीं पाते थे लेकिन अब इस तरह की और भी बातें खुलकर सामने आएंगी














