shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

शगुन मैरिज हॉल को आसनसोल नगर निगम ने लिया कब्ज़ा पार्षद सीके रेशमा पर था अवैध रूप से मैरिज हॉल पर कब्जा रखने का आरोप

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 23 इलाके में शगुन मैरिज हॉल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. आरोप था कि आसनसोल नगर निगम की वार्ड नंबर 23 की पार्षद सीके रेशमा ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए टेंडर नहीं मिलने के बावजूद मैरिज हॉल को अपने कब्जे में रखा। आज आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्त घटक और कार्यकारी अभियंता आरके श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ आये और मैरेज हॉल को नगर निगम के लिए अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, जब हमने इस बारे में पार्षद से बात की तो उन्होंने कहा कि वह चार तारीख के बाद जो घटना घटी उसके बाद अब किसी विषय में शामिल नहीं होना चाहती, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से मैरिज हॉल की चाबी आज नगर निगम को लौटा दी है। हालांकि सुदीप्तो घटक और आरके श्रीवास्तव इस बात से बेहद नाराज दिखे की टेंडर में मैरिज हॉल न मिलने के बावजूद उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए आसनसोल वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से एनजीओ बनाकर अवैध रूप से मैरिज हॉल पर कब्जा करके रखा था यहां तक कि जब मेयर विधान उपाध्याय के निर्देश पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मैरिज हॉल को खाली करवाने और नगर निगम की तरफ से कब्जे में लेने के लिए गए थे तब सी के रेशमा द्वारा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों पर पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया था इसके साथ ही सुदीप्तो घटक और आरके श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि इस बात की भी जांच की जाएगी की टेंडर ना मिलने के बावजूद सी के रेशमा ने लंबे समय तक मैरिज हॉल को अपने कब्जे में रखा यहां पर अवैध रूप से अनुष्ठानों के आयोजन के लिए पैसे लिए उन पैसों का हिसाब भी अब उनसे लिया जाएगा और इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा जाएगा जब नगर निगम के अधिकारियों से यह पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और अग्निमित्रा पाल के अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मिनिस्टर बनने के बाद यह फैसला आया और इस फैसले को लागू करना संभव हुआ तो नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा ही प्रतीत हो रहा है क्योंकि इससे पहले सीके रेशमा द्वारा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा था और मेयर का आदेश होने के बावजूद और टेंडर में मैरिज हॉल न मिलने के बावजूद वह मैरिज हॉल पर कब्ज़ा छोड़ नहीं रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page