रंगदारी के आरोप में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष शतदीप घटक गिरफ्तार, कोर्ट परिसर पर लगा ‘चोर-चोर’ का नारा
1 min readदुर्गापुर दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शतदीप घटक को पुलिस ने लूटपाट करने, दहशत फैलाने और आम लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार की रात फरीदपुर थाने की पुलिस ने लाउदोहा इलाके के रहने वाले शतदीप घटक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
कथित तौर पर उसे लेकर काफी समय तक इलाके में डर का माहौल बना रहा. उन पर विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने, आम लोगों पर दबाव बनाने और विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप था. स्थानीय लोगों का दावा है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की भूमिका पर
सवाल उठते रहे हैं.
राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी राजनीतिक प्रभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उस आदेश के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में जबरन वसूली, आतंक फैलाने और असामाजिक गतिविधियों के आरोप में एक के बाद एक तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार किया गया है ।इसी क्रम में पुलिस ने रविवार की रात शतद्वीप घटक को गिरफ्तार कर लिया














