एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने की प्रेस मीट जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी कांड के बाद प्रशासन जनता समन्वय को बेहतर करने की उठाई मांग
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल प्रेस क्लब में एआइएमआइएम के पश्चिम बंगाल के नेता दानिश अजीज द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पार्टी के पश्चिम वर्धमान जिला कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे ।दानिश अजीज ने जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ की घटना पर अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने सबसे पहले जहांगीरी पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की । दानिश अजीज ने साफ कहा पार्टी चाहती है की जो भी इस मामले में असली अपराधी हैं उनको चिन्हित किया जाए और कानून के मुताबिक सजा दी जाए । उन्होंने कहा कि आज इस बारे में उन्होंने जिला शासक को ज्ञापन भी सौंपा है इसके जरिए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से यह अनुरोध किया है कि सरकार के जो भी दिशा निर्देश हैं उनको लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाए उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से सरकारी निर्देशों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है उससे कई बार गलतफहमी पैदा हो रही है और जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी जैसी घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने इसके लिए प्रशासन से अनुरोध किया यह धार्मिक स्थलों को लेकर सरकारी दिशा निर्देशों को पहुंचाने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनाई जाए जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की कमिटियों के साथ समन्वय रखेगी और सरकार का जो भी दिशा निर्देश होगा उसे लिखित आकार में कमेटी के सदस्यों को सौंपा जाएगा। दानिश अजीज ने कहा धार्मिक स्थलों को लेकर सरकार के दिशा निर्देश अगर पुलिस लिखित आकार में धार्मिक स्थलों के जिम्मेदार व्यक्तियों तक पहुंचाती है तो कहीं किसी प्रकार की गलतफहमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी मामले में यह बात सामने आ रही है कि पुलिस के द्वारा बहुत अच्छा काम किया गया पुलिस के कुछ अधिकारी गए थे और उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से वहां पर मस्जिद के जिम्मेदार व्यक्तियों को सरकार का दिशा निर्देश बता दिया था और कहा था की एक सीमा के अंदर आवाज को रखना होगा इसके बाद पुलिस के अधिकारी वापस आ गए थे कहीं कोई अशांति नहीं हुई थी लेकिन फिर पता चला और स्थानीय लोगों का भी कहना है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के कुछ जवान वहां पर गए और उन्होंने गली-गली घुसकर गाली गलौज की यहां तक की मस्जिद के सामने रखी गाड़ियों में तोड़फोड़ के भी आरोप केंद्रीय सुरक्षा बलों के खिलाफ लगाए गए। उन्होंने कहा ऐसा करके आसनसोल को पूरे देश भर में बदनाम किया गया जो किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता दानिश अजीज ने कहा कि जो भी इन घटनाओं में संलिप्त हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए उन्होंने सरकार प्रशासन और आम जनता के बीच और बेहतर समन्वय बनाने की मांग की














