जहांगीरी मोहल्ला फांड़ी में तोड़फोड़ की घटना पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान कहा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सजा के साथ ही करनी होगी नुकसान की भरपाई
1 min read
कोलकाता/आसनसोल :कल रेल पार के जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी इसके बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा हल्का लाठी चार्ज किया गया था ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके इसे लेकर आसनसोल में तनाव का माहौल बन गया था। आज इस पर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि कल आसनसोल में जिस तरह से पुलिस चौकी पर हमला किया गया उसे राज्य सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस घटना में कुछ पुलिस वालों को चोट भी लगी है राज्य सरकार कभी भी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी और जिस तरह से कल यह हमला किया गया इस पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी उन्होंने कहा कि 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जितने भी दोषी हैं सब को चिन्हित किया जाएगा और गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है उनको कानूनी सजा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी उनसे नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी इसे लेकर देश का कानून बिल्कुल साफ है और अब राज्य में कानून का राज चलेगा और कानून को कड़ाई से लागू किया जाएगा जिन लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है उनसे आर्थिक रूप से भरपाई ली जाएगी














