कनकधारा के सदस्यों ने मंत्री अग्निमित्रा पाल को दी शुभकामनाएं मंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए कनकधारा जैसी संस्थाओं का मांगा सहयोग
1 min read
आसनसोल :महिला सशक्तिकरण से जुड़ी और इस दिशा में निरंतर प्रयास करने वाले सामाजिक संस्था कनक धारा की तरफ से आसनसोल दक्षिण की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल को उनके आवास पर सम्मानित किया गया आपका बता दें की दूसरी बार आसनसोल दक्षिण विधानसभा केंद्र से विधायक चुने जाने के उपरांत अग्निमित्रा पाल को मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी के मंत्रिमंडल में दो बड़े मंत्री पद दिए गए हैं उन्हें महिला और बाल विकास मंत्रालय तथा अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है कनकधारा की तरफ से अग्निमित्रा पाल को को फिर से विधायक बने और इतने महत्वपूर्ण दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गई इस मौके पर कनकधारा की तरफ से अंजना कौर नवनीता बनर्जी भावना पटेल और सोनिया पचीसीया उपस्थित थीं इन्होंने मंत्री को फूलों का गुलदस्ता किया और आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अग्निमित्रा पाल ने कनकधारा की सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया और कहा कि कनकधारा जिस तरह से पिछले लंबे समय से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करती रही है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि उनका भी लक्ष्य महिला सशक्तिकरण को और आगे बढ़ाना है इसके लिए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पूरा प्रयास करें कि लेकिन मंत्री ने कहा कि कनकधारा जैसे संस्थानों के भागीदारी भी इसमें बहुत जरूरी है मंत्री ने आशा जताई की शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में और कनकधारा जैसे संस्थानों के सहयोग से पश्चिम बंगाल में महिला सशक्तिकरण को एक नया आयाम मिलेगा














