मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक के साथ की बैठक कहा डबल इंजन की सरकार में अब तेजी से होगा विकास
1 min read
आसनसोल पश्चिम बंगाल सरकार की महिला और बाल कल्याण तथा अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम के साथ एक बैठक की। बैठक में पश्चिम वर्धमान जिले के आठ अन्य विधानसभा केद्रों के भाजपा विधायक तथा जिले के विभिन्न प्रशासनिक दफ्तरों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे यहां पर आने वाले समय में किस तरह से जिले के विकास कार्यों को किया जाएगा इस पर चर्चा की गई। बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में जिला शासक सहित जिले के विभिन्न दफ्तरों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे उनकी मौजूदगी में आज पहले चरण की बैठक हुई यहां पर इस जिले के सभी 9 विधानसभा केद्रों के विधायक उपस्थित थे। सभी विभागों के अधिकारियों के नंबर की सूची सभी नौ विधायकों को दी गई ताकि आने वाले समय में हर एक विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पानी सड़क स्ट्रीट लाइट सहित जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकें। अग्निमित्रा पाल ने कहा के चुनाव से पहले ही भाजपा द्वारा यही कहा जा रहा था कि अगर भाजपा की बंगाल में सरकार बनती है तो डबल इंजन की सरकार बनेगी उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब पूरे बंगाल के साथ-साथ इस जिले में भी विकास कार्य तेज गति से होंगे और आज की बैठक उन्हीं विकास कार्यों को तेज गति से करने की दिशा में पहला कदम था














