आसनसोल में पुरी निष्ठा के साथ महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पति की लंबी उम्र की की प्रार्थना
1 min read
:सनातन धर्म को मानने वाला शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिन्होंने सती सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा नहीं सुनी होगी जब सती सावित्री ने अपने पति सत्यवान का जीवन बचाने के लिए यमराज से भी संघर्ष किया था आज भी भारतवर्ष के सनातन धर्म की सुहागनें अपने पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना करती है और वट सावित्री की पूजा करती हैं। आज आसनसोल में सनातन धर्म के मिथिलांचल की महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के कामना करते हुए पूरी निष्ठा के साथ वट सावित्री का व्रत किया। महिलाओं ने आज अपने पति के साथ-साथ वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और ताड़ के पंखों के साथ अपने पति को पंखा झला। वट सावित्री की पूजा में नए मौसमी फलों का विशेष महत्व रहता है महिलाओं ने इन फलों के साथ पूजा अर्चना की। कई जगहों पर पंडितों द्वारा कथा भी सुनाई गई। निभा प्रकाश तथा मीरा झा के साथ-साथ सैकड़ो महिलाओं ने आनंदेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम के साथ वट सावित्री व्रत का पालन किया














