shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बाराबनी थाने की पुलिस ने टीएमसी के बाराबनी पंचायत समिति कर्माध्यक्ष सहित छह टीएमसी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

1 min read

 

बाराबनी :मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि अगर 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी का कोई कार्यकर्ता अपने घर से भागा हुआ है या आतंक के साए में जी रहा है तो उसे पूरे सम्मान के साथ उस क्षेत्र के स्थानीय विधायक और पुलिस के अधिकारी घर में वापस लेकर आएंगे लेकिन शर्त यह है कि अगर टीएमसी का वह कार्यकर्ता 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कर्मियों के खिलाफ हुई हिंसा में संलिप्त पाया गया तब उसे गिरफ्तार किया जाएगा मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सभी थाना के अधिकारी हरकत में आ गए हैं भाजपा कर्मियों की शिकायत के बाद बाराबनी क्षेत्र से टीएमसी के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया उन्हें आसनसोल अदालत में भी पेश किया गया इस बारे में आसनसोल भाजपा युवा मोर्चा के सचिव सूरज सिंह ने कहा की बाराबनी थाने की पुलिस ने 6 टीएमसी कर्मियों को गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ लंबे समय से भाजपा द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी उन्होंने इस पूरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर 2021 और 2024 के चुनाव के बाद अत्याचार किया था लेकिन तब क्योंकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार थी इसलिए पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और अब जबकि भाजपा की सरकार आई है और पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करने का मौका मिला है तो उनसे टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में टीएमसी के और भी कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने लंबे समय तक भाजपा कर्मियों पर अत्याचार किया उनका घर से बेघर किया महिलाओं पर अत्याचार किया ऐसे टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page