आसनसोल में बढ़ी गर्मी तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा
1 min read
आसनसोल में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।
रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम आर्द्रता 68 प्रतिशत तथा न्यूनतम आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में उमस रहने के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का एहसास हुआ।
बीते 24 घंटों में 15 मई सुबह 8:30 बजे से 16 मई सुबह 8:30 बजे तक केवल ट्रेस वर्षा दर्ज की गई। हालांकि बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से लोगों को विशेष राहत नहीं मिल सकी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम के समय मौसम अपेाकृत सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर जारी रह सकता है।














