shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जहांगीर मोहल्ला चौकी के तोड़फोड़ पर बोले भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी कहा घटना को करवाने के पीछे सफेदपोश षड्यंत्रकारीयों को भी चिन्हित कर दी जाएगी कानून के मुताबिक सजा

1 min read

 

 

:कल रात आसनसोल के जहांगीरी मोहल्ला फांड़ी में कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने कार्रवाई भी की थी। इस मुद्दे पर आज आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि कल रात कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा जहांगीरी मोहल्ला चौकी में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था उन्होंने साफ कहा कि जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया होगा उनकी शिनाख्त जारी है और एक-एक अपराधी को ढूंढ कर कानून के मुताबिक उसे सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पश्चिम बंगाल में कानून का राज कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा विधायक ने कहा कि कल जो घटना घटी उसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ है आम लोगों ने इसे नहीं किया और इस घटना को कराया गया है । उन्होंने कहा कि जिन प्रभावशाली लोगों ने वातानुकूलित कमरों में बैठकर कुछ लोगों के द्वारा इस घटना को करवाया है उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा और उनको भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्हें साफ कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन इस तरह की घटनाओं को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने साफ किया कि भाजपा सरकार कानून का राज कायम करने की दिशा में किसी प्रकार की बाधा आने नहीं देगी और एक बार फिर यह साफ कर दिया कि इस घटना के पीछे आम जनता का हाथ नहीं है कुछ अपराधियों का हाथ है और उनसे यह काम कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा करवाया गया है। उन्होंने स्थानीय जनता से अनुरोध किया वह किसी के बहकावे में ना आए और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करें। वहीं इस बारे में डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने बताया कि कल रात लगभग 9:00 बजे के आसपास कुछ लोगों का समूह जहांगीरी मोहल्ला चौकी के सामने इकठ्ठा हो गया था । अचानक वह लोग दो गुट में बैठ गए और आपस में ही विवाद शुरू हो गया जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो कुछ युवकों द्वारा पुलिस चौकी पर पत्थर बाजी की गई जिसमें पुलिस चौकी को मामूली नुकसान पहुंचा। डीसी सेंट्रल ने बताया कि सभी अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है और सभी दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। डीसी सेंट्रल ने कहा कि अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है । डीसी सेंट्रल का कहना था कि आज सुबह से ही उस क्षेत्र में स्वाभाविक दिनचर्या भी हो रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और हर एक अपराधी को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page