पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि लोगों ने जताई महंगाई की आशंका
1 min read

:पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आ गया जहां पेट्रोल की कीमत हर लीटर 3:29 पैसे बढ़ाए गए वहीं डीजल की कीमत में यह वृद्धि 3:11 पैसे की गई पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जो अशांति छाई हुई है उसकी वजह से पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल लाया गया बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि की वजह से भारत के जो मार्केटिंग कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था जिसके भरपाई करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई आशंका की जा रही है कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि से अब महंगाई और ज्यादा बढ़ जाएगी इस बारे में जब हमने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जो संकट चल रहा है उसकी वजह से पूरे विश्व में ईंधन की कीमतों में वृद्धि आई है इसलिए भारत में यह वृद्धि कोई आश्चर्य की बात नहीं है हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि ईंधन की इस वृद्धि से उनके घर के बजट पर प्रतिकूल असर पड़ेगा वहीं महंगाई बढ़ने की भी आशंका है














