नगर निगम द्वारा हटन रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अतिरिक्त 15 दिन समय दिए जाने के खिलाफ भाजपा ने उठाई आवाज
1 min read
आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज पार्टी के जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं ने सवाल किया कि जब आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह ऐलान किया गया था कि 16 तारीख यानी शनिवार से आसनसोल के हाटन रोड मोड़ से लेकर इस्माईल मोड़ तक रास्ते के दोनों तरफ जो अवैध अतिक्रमण हुआ है उसे हटाया जाएगा इसे लेकर पिछले दो दिनों से अनाउंसमेंट भी किया जा रहा था लेकिन आज अचानक यह ऐलान किया गया कि दुकानदारों के अनुरोध पर 15 दिनों का समय दिया जा रहा है और यह भी कहा गया की 15 दिनों के बाद दुकानदारों को एक दिन का भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा और अगर वह नहीं हटाते हैं तो नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा लेकिन आज भाजपा द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन किया गया और नगर निगम से यह सवाल पूछा गया कि जब नगर निगम ने यह फैसला कर लिया था कि शनिवार से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा तो अचानक किस वजह से फैसले को परिवर्तित किया गया इनका कहना था कि इससे पहले भी नगर निगम द्वारा यह फैसला लिया गया था लेकिन टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी की वजह से तब यह काम नहीं किया जा सका था और लग रहा है कि अब भी टीएमसी के अंदर खाने कोई खेल हुआ है जिस वजह से नगर निगम द्वारा अपना फैसला परिवर्तित किया गया। भाजपा ने साफ कहा कि वह चाहते हैं कि अवैध अतिक्रमण को कल से ही हटाया जाए क्योंकि यह रास्ता आसनसोल जिला अस्पताल तक जाने का सबसे मुख्य मार्ग है ऐसे में अगर इस रास्ते पर दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण रहेगा तो लोगों के लिए काफी परेशानी होती है उन्होंने कहा कि नगर निगम दरअसल चाहता ही नहीं है कि आसनसोल की जनता को परेशानी से मुक्ति मिले इसलिए बार-बार ऐलान करने के बावजूद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है उन्होंने साफ कहा कि वह 15 दिन समय दिए जाने के खिलाफ है वह चाहते हैं कि कल से ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा














